विदेश

Published: Feb 28, 2022 09:50 AM IST

War Updatesरूस के आक्रमण के बाद शुरू हुए युद्ध में अब तक हो चुकी है 352 लोगों की मौत: यूक्रेन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo:Twitter

कीव: यूक्रेन (Ukraine) के गृह मंत्रालय ने बताया कि रूस (Russia) के हमले में अभी तक 14 बच्चों समेत यूक्रेन (Ukraine) के 352 नागरिकों की मौत (Death) हो चुकी है और 116 बच्चों समेत 1,684 लोग घायल (Injured) हुए हैं। मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों के कितने जवान हताहत हुए हैं।

रूस ने दावा किया है कि उसके बल केवल यूक्रेन के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं और यूक्रेन के आम नागरिकों को कोई खतरा नहीं है। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को केवल यह स्वीकार किया कि रूसी सैनिक हताहत हुए हैं, लेकिन उसने उनकी संख्या नहीं बताई।

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) अब बेहद ही खतरनाक रूप ले चूका है। इस बीच यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिक (Indian Nationals) खासकर छात्रों को लेकर चिंता बढ़ा गई है। भारत सरकार (Indian Government) हालांकि यूक्रेन में फंसे भारतियों को देश वापस लाने के सभी प्रयास कर रही है।  

बता दें कि, रूस ने गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू की थी जिसके यूक्रेन में हालात बेहद खराब हो गए हैं। यूक्रेन भी रूस के हमलों का लगातार जवाब दे रहा है। 

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)