विदेश

Published: Nov 27, 2022 11:31 AM IST

Protest Against 26/11 26/11 मुंबई अटैक को लेकर दुनियाभर में प्रदर्शन, पाकिस्तान पर आतंकी समूहों को शरण देने का आरोप

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic : Ani

नई दिल्ली : 14 साल पहले हुए मुंबई (Mumbai Attack) में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar) के घातक आतंकवादी हमले (Terrorist Attack) ने पूरे मुंबई शहर को और उसकी जड़ों तक को हिला कर रख दिया था। इस खौफनाक हमले में सैकड़ों लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे। यह हमला इतना भयानक था कि आज भी उस दिन को याद कर लोगों की रूह कांप उठती है। 

विरोध प्रर्दशन

कल यानी 26 नवंबर को इस 26/11 के घातक आतंकवादी हमले को 14 साल पूरे हो गए। इसी मौके पर दुनियाभर के कई देशों से आतंकवादियों के खिलाफ विरोध प्रर्दशन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान पर आतंकी समूहों को शरण देने का आरोप लगाया है। 

वाशिंगटन डीसी में विरोध प्रदर्शन

संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में 26/11 मुंबई अटैक के खिलाफ पाकिस्तान दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। भारतीय अमेरिकियों और दक्षिण एशियाई प्रवासियों ने न्यूयॉर्क में पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास के सामने भी 26/11 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि न्यू जर्सी में ह्यूस्टन, शिकागो और पाकिस्तान सामुदायिक केंद्र में पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास के सामने भी विरोध प्रदर्शन हुआ।

टोक्यो में विरोध प्रदर्शन 

26/11 मुंबई अटैक के विरोध में जापान के टोक्यो में भी पाकिस्तान दूतावास के सामने लोग इकट्ठा हुए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि इस मौके पर मुंबई में भी बड़े नेताओं से लेकर सभी लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।