
मुंबई : आज से ठीक 14 साल पहले आज ही के दिन मुंबई (Mumbai Attack) में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar) के घातक आतंकवादी हमले (Terrorist Attack) ने पूरे मुंबई शहर को और उसकी जड़ों तक को हिला कर रख दिया था। इस खौफनाक हमले में सैकड़ों लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे। यह हमला इतना भयानक था कि आज भी उस दिन को याद कर लोगों की रूह कांप उठती है। आज यानी शनिवार 26 नवंबर को इस हमले को 14 साल पूरे हो गए हैं। जिसको याद करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu), अमित शाह (Amit Shah) समेत कई बड़े राजनेताओं ने शहीदों को याद किया है।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर देश उन सभी को कृतज्ञता के साथ याद करता है। जिन्हें हमने खोया। हम उनके प्रियजनों और परिवारों के स्थायी दर्द को साझा करते हैं। राष्ट्र उन सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने कर्तव्य के पालन में बहादुरी से लड़ाई लड़ी और सर्वोच्च बलिदान दिया।
आज के दिन हुए हमले को याद करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 26/11 मुंबई हमलों में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और आतंकियों से लड़ते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीर सुरक्षाकर्मियों का स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं। आज का दिन पूरे विश्व को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश देता है।
26/11 मुंबई हमलों में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और आतंकियों से लड़ते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीर सुरक्षाकर्मियों का स्मरण कर उन्हें नमन करता हूँ।
आज का दिन पूरे विश्व को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश देता है।
— Amit Shah (@AmitShah) November 26, 2022
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले की बरसी पर मैं उन सभी लोगों की स्मृति को नमन करता हूं। जिन्हें इस घटना में अपनी जान गंवानी पड़ी। इस हमले में मुक़ाबला करते हुए जिन सुरक्षाकर्मियों ने अपना बलिदान दिया, उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। यह देश 26/11 की घटना न भूला है और न कभी भूलेगा।