बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं।
Arshad Warsi Birthday Special: बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 19 अप्रैल 1968 को हुआ था। लेकिन सिर्फ 14 साल की उम्र में उनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया था। आइए जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी संघर्ष की कहानी बताते हैं। माता-पिता के निधन के बाद अरशद वारसी को पैसों की तंगी के चलते अपना स्कूलिंग भी बीच में ही छोड़ना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने घर-घर जाकर बतौर सेल्समैन कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बेचने के काम शुरू किया। इसी बीच उन्होंने कुछ समय के लिए फोटो लैब में भी काम किया।
अरशद वारसी को बचपन से ही डांस का शौंक था। इसके चलते उन्होंने अकबर सामी का डांस ग्रुप जॉइन कर लिया। वहीं से उनकी किस्मत बदलनी शुरू हो गई। डांस इंडस्ट्री ने काम करते-करते उन्हें काश और ठिकाना फिल्म में डांस और कोरियोग्राफर की भूमिका मिली। साल 991 में अरशद ने डांस प्रतियोगिता में भाग लिया। लंदन में हो रहे डांस चैंपियनशिप का हिस्सा बनने के बाद उन्होंने अपना खुद का डांस स्टूडियो खोला। अरशद वारसी यहीं नहीं रुके उनकी किस्मत में तो कुछ और ही लिखा था। साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ टाइटल ट्रैक को अरशद वारसी ने कोरियोग्राफ किया था जोकि दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
View this post on Instagram
अभिनेता ने डांस कोरियोग्राफ के साथ-साथ फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया लेकिन ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में वह संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे। उनके किरदार का नाम सर्किट का था।