मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति (Politics) में एक बार फिर से हलचलें तेज़ हो गई हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) से मिलने महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Maharashtra BJP President Chandrakant Patil) मिलने पहुंचे हैं। राज ठाकरे और चंद्रकांत पाटिल की मुलाकात राज ठाकरे के मुंबई (Mumbai) के दादर (Dadar) इलाके में मौजूद घर पर हुई। जिसके बाद राज्य में सियासी पारा चढ़ता नज़र आ रहा है।
जानकार मानते हैं कि, राज ठाकरे महाराष्ट्र में बीजेपी को समर्थन दे सकते हैं। जो राज्य में शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की महाविकास अघाड़ी सरकार के लिए मराठी वोटों को चुनौती दे सकती है।
Mumbai | Maharashtra BJP President, Chandrakant Patil arrives at the residence of Maharashtra Navnirman Sena Chief, Raj Thackeray pic.twitter.com/gPA4GMTa0U
— ANI (@ANI) August 6, 2021
वैसे इस मुलाकात के कई और भी मायने निकाले जा रहे हैं। जिनमें आगामी बीएमसी चुनाव में बीजेपी की पकड़ मुंबई मज़बूत बनाने की कोशिशों के रूप में भी देखा जा रहा है।
बता दें, फिलहाल शिवसेना की लंबे समय से बीएमसी सत्ता है। महाराष्ट्र की राजनीति के जानकार राज ठाकरे और चंद्रकांत पाटिल की यह मुलाकात आगामी बीएमसी इलेक्शन में एमएनएस-बीजेपी गठबंधन की ओर एक इशारा भी मान रहे हैं।