नयी दिल्ली. आखिरकार 1 सितंबर की शुरुआत में ही आम जनता को महंगाई का एक बड़ा झटका लगा है। जी हाँ आज से तेल मार्केटिंग कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर एक भारी बढ़ोतरी कर दी है। आज से 14.2 किलो वाले गैर सब्सिडी LPG सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Rates) 25 रुपये बढ़ गए हैं। इसके साथ ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है, इसके दाम प्रति सिलेंडर 75 रुपये बढ़ गए हैं।
15 दिन में 50 रुपये फिर महंगा हुआ सिलेंडर
अगर हम देखें तो मात्र 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर का दाम 50 रुपये बढ़ गया है। पता हो कि बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपए का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोत्तरी के बाद से अब दिल्ली में 14.2 किग्रा का LPG सिलेंडर 884.5 रुपये हो गया है। जबकि इससे पहले यह 859.50 रुपये का था।
सिलसिलेवार समझें कैसे बढे LPG के दाम
इस साल फरवरी में 3 बार बढ़े गैस के दाम
महीना |
दिल्ली |
कोलकाता |
मुंबई |
चेन्नई |
सितम्बर 1, 2021 |
884.5 |
886.00 |
859.50 |
875.50 |
अगस्त, 2021 |
859.50 |
886.00 |
859.50 |
875.50 |
जुलाई 1, 2021 |
834.5 |
861 |
834.5 |
850 |
जून 1, 2021 |
809 |
835.5 |
809 |
825 |
मई 1, 2021 |
809 |
835.5 |
809 |
825 |
अप्रैल 1, 2021 |
809 |
835.5 |
809 |
825 |
मार्च 1 , 2021 |
819 |
845.5 |
819 |
835 |
फरवरी 25 , 2021 |
794 |
820.5 |
794 |
810 |
फरवरी 15 , 2021 |
769 |
795.5 |
769 |
785 |
फरवरी 4 , 2021 |
719 |
745.5 |
719 |
735 |
जनवरी 1 , 2021 |
694 |
720.5 |
694 |
710 |
इस तरह देखा जाए तो सब्सिडी वाले LPG की कीमत में 1 जनवरी से कुल 190 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हो चुकी है। आप देख सकते हैं कि कोलकाता में 14.2 किग्रा के सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 911 रुपये, मुंबई में 884.50 रुपये और चेन्नई में 900.50 रुपये हो चुकी है। इस तरह से सरकार ने अब हर महीने दरों में बढ़ोतरी कर एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर दिया है। घरेलू रसोई गैस की कीमत पिछले सात वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई है। बता दें कि एक मार्च 2014 को घरेलू गैस का खुदरा बिक्री मूल्य 410.5 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) था।