सोशल मीडिया (Social Media) पर कई तरह के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। जिनमें से कई वीडियो जानवरों (Animals Video) के होते हैं, जो लोगों को काफी पसंद आता है। आज हम एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बात कर रहे हैं, जिसमें एक बतख को देखा जा सकता है। इस वीडियो को उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Industrialist Anand Mahindra) ने अपने ट्विटर पर शेयर किया गया है। आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को ट्वीट कर बताया है कि ये मोटिवेशन (Motivation) कैसा होना चाहिए?
महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने ट्विटर पर कई तरह के वीडियो शेयर करते रहते हैं। वह इंस्पिरेशनल वीडियो शेयर करते हैं या फिर मजेदार वीडियो। इस बार उनका ताजा वीडियो एक बत्तख का है, को कुछ सांड और गायों को डराने की कोशिश करती नजर आ रही है।
‘How’s the Josh, bird?’ ‘High sir, Ultra high’. That bird’s chutzpah is my #MondayMotivation (courtesy @ErikSolheim ) pic.twitter.com/lVDRXpDZbp
— anand mahindra (@anandmahindra) February 21, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक मैदान के बीच में अकेली खड़ी बत्तख अपने से कई गुना बड़े सांड व गायों से लड़ रही है। मैदान में मौजूद गाय और सांड उसे घेरकर खड़े रहते हैं। वहीं बतख पर सांड हमला भी कर रहे हैं, लेकिन वह बिना डरे उनका सामना कर रही होती है। छोटी सी पक्षी भी आक्रामक रूप से बड़े जानवरों को पीछे हटाने की कोशिश कर रही है। इस वीडियो को देखने के बाद आनंद महिंद्रा बेहद इंस्पायर्ड हो गए। जिसके बाद उन्होंने यह वीडियो लोगों के साथ शेयर किया, ताकि इससे लोगों को प्रेरणा मिले।
ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा, ”जोश कैसा है, चिड़िया? ‘हाई सर, अल्ट्रा हाई’। उस चिड़िया की आत्मविश्वास से मेरा मंडे मोटिवेशन है।’ आनंद महिंद्रा ने वीडियो को ग्रीन बेल्ट एंड रोड इंस्टीट्यूट के प्रमुख एरिक सोलहेम के सौजन्य से ट्वीट किया। इस वीडियो में उन्होंने एरिक को टैग भी किया। इस वीडियो लोगों को द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं सब इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।