नई दिल्ली. एक अन्य बड़ी खबर के अनुसार सुनारिया (Sunarian) जेल से 21 दिन के फरलो पर बाहर आए गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) का आज फरलो खत्म हो रहा है।जिसके चलते उसे आज वापस जेल जाना होगा। बता दें कि वो इसी महीने सात फरवरी को फरलो पर बाहर आया था। फरलो खत्म होने के बाद राम रहीम अब आज वापस सुनारिया जेल जाएंगे।फिलहाल जेल वापस जाने पर वहां सुरक्षा के वापस कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
आज होगा सरेंडर
गौरतलब है कि हत्या और दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम, 21 दिन के फरलो पर बाहर था। जो आज खत्म हो रही है। ऐसे में उसे आज ही सरेंडर करना होगा। वहीं दूसरी तरफ सरकार के ओर से फरलो बढ़ाने का कोई भी बयान नहीं आया है। ऐसे में राम रहीम का अब वापस जेल जाना निश्चित है। सूत्रों के अनुसार अब उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे से रोहतक के सुनारिया जेल ले जाने का प्लान है।
यह भी खबर है कि राम रहीम के ओर से प्रशासन की सभी शर्तों को पूरा किया गया है। जबकि उसके फरलो पूरा होने की सूचना झज्जर व रोहतक पुलिस के अलावा पुलिस महानिदेशक को भी दे दी गई है।
क्या था मामला
गौरतलब है कि राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से यौन उत्पीड़न के मामले में बीते 25 अगस्त 2017 को सजा सुनाई थी। वहीँ पंचकूला में हुई हिंसा के बाद राम रहीम को सुनारिया जेल में भेजा गया था। तभी से वह वहां के जेल में बंद है। इसके बाद उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी एक सजा सुनाई गई थी।