नई दिल्ली. आज जहाँ उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में चुनाव के परिणाम घोषित हो रहे हैं। वहीं सुबह के ठीक आठ बजते ही आज रुझान आना शुरू हो गए। इसमें सबसे पहला यूपी (Uttar Pradesh) और उत्तराखंड (Uttrakhand) से आया। इन दोनों दोनों राज्य में BJP को बढ़त मिली। जहाँ पहले पांच मिनट में बीजेपी ने 8 सीटों पर बढ़त बना ली। वहीं उत्तराखंड में बीजेपी को 5 सीटों पर बढ़त मिली। अब उत्तराखंड में भी बीजेपी ने 2 सीट की बढ़त बना ली। हालांकि मणिपुर में 2 और गोवा में 3 सेटों में BJPआगे है। शुरुआती रुझान बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
#ManipurElections2022 | Bharatiya Janata Party (BJP) leading on two seats, as per Election Commission of India. pic.twitter.com/4cIYESGykH
— ANI (@ANI) March 10, 2022
#PunjabElections2022 | Early trends – Aam Aadmi Party-6, Shiromani Akali Dal-2, Bharatiya Janata Party-1 & Others-2, as per Election Commission pic.twitter.com/l9ETgqWql6
— ANI (@ANI) March 10, 2022
#PunjabElections2022 | Early trends – Aam Aadmi Party-6, Shiromani Akali Dal-2, Bharatiya Janata Party-1 & Others-2, as per Election Commission pic.twitter.com/l9ETgqWql6
— ANI (@ANI) March 10, 2022
पता हो कि, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब के लोगों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था। वहीं बीते 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग के साथ चुनाव की शुरुआत हुई थी और 7 मार्च को सातवें दौर के मतदान के साथ वह थमा था। उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, गोवा की 40, उत्तराखंड की 70 और मणिपुर की 60 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
#ManipurElections2022 | Bharatiya Janata Party leading in Heirok, Assembly constituency, as per EC
— ANI (@ANI) March 10, 2022
#UttarPradeshElections2022 | In early trends, BJP’s Alka Singh leading in Sandila Assembly constituency, as per Election Commission pic.twitter.com/1O1me2wumF
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 10, 2022
इस बार उत्तर प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 202, गोवा में 21, उत्तराखंड में 36, मणिपुर में 31 और पंजाब में 59 है। यानी इन राज्यों में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को इतनी सीटों पर जीत हासिल करनी होगी।जिन पांच राज्यों में चुनाव हुए हैं उनमें से 4 में बीजेपी की सरकार है। गोवा, यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में ‘कमल’ खिला हुआ है, जबकि पंजाब में फिलहाल कांग्रेस सत्ता में काबिज है।
In early trends, Shiromani Akali Dal leads in Mukerian Assembly constituency in Punjab, as per the Election Commission pic.twitter.com/bICjOn7IRU
— ANI (@ANI) March 10, 2022
वहीं उत्तरप्रदेश में राजतिलक किसका होगा ये आज तय हो जाएगा। ऐसे में अगर आज योगी आदित्यनाथ पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद BJP की सत्ता में वापसी कराते हैं तो ऐसा करने वाले वह पहले मुख्यमंत्री साबित होंगे। साथ ही वह BJP के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। योगी मुख्यमंत्री बने तो 2007 के बाद पहले ऐसे नेता होंगे, जिन्होंने बतौर CM उम्मीदवार विधानसभा का चुनाव लड़ा।