नई दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज जम्मू (Jammu) में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 83वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही CRPF की स्थापना दिवस परेड जम्मू के MA स्टेडियम में आयोजित हो रही है।
Union Home Minister Amit Shah participates in the 83rd Raising Day program of the Central Reserve Police Force (CRPF) in Jammu. pic.twitter.com/udUmo0vTUo
— ANI (@ANI) March 19, 2022
गौरतलब है कि, इससे पहले शुक्रवार शाम को गृह मंत्री ने राजभवन में एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। जिसमे केंद्र शासित प्रदेश के सुरक्षा हालात की समीक्षा की गई। बता दें कि बीते 5 महीनों में गृहमंत्री शाह का जम्मू का ये दूसरा दौरा है। इसके साथ ही आज सुरक्षा एजेंसियों के साथ जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा के तहत जरुरी रणनीति बनाने को लेकर भी एक बैठक होगी।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah participates in the 83rd Raising Day program of the Central Reserve Police Force (CRPF) in Jammu.
(Source: CRPF) pic.twitter.com/QvQoOKlLOc
— ANI (@ANI) March 19, 2022
पता हो कि, कश्मीर में टारगेट किलिंग भी हो रही हैं। वहीं प्रदेश में चुनाव की सुगबुगाहट के बीच सुरक्षा पर भी आज गहन मंथन होगा। इसके बाद वे इस बाबत उच्च स्तरीय बैठक करके वे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
ज्ञात हो कि बीते 5 महीनों में अमित शाह यह का जम्मू में दूसरा बड़ा दौरा है। इससे पहले वे पांच दिन के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए थे, तब भी उस बैठक का मुख्य मुद्दा घाटी की सुरक्षा का ही था।