नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में रामनाथ कोविंद ने यह पुरस्कार दिया।
इन्हे मिला पुरस्कार:
- हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया।
- भारत बायोटेक के एमडी कृष्णा एला और संयुक्त एमडी सुचित्रा एला ने पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त किया।
- पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता, भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल को मिला पद्म श्री पुरस्कार।
- टोक्यो पैरालिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता शटलर प्रमोद भगत को पद्म श्री पुरस्कार मिला।
- गायिका सुलोचना चव्हाण को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिला पद्मश्री।
- आयरिश स्कूलों में संस्कृत को लोकप्रिय बनाने में उनके योगदान के लिए आयरलैंड के प्रोफेसर रटगर कोर्टेनहॉर्स्ट को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया।
- गायक सोनू निगम को पद्म श्री पुरस्कार मिला।
- लद्दाख के लकड़ी पर नक्काशी करने वाले कलाकार, त्सेरिंग नामग्याल को भी पद्म श्री पुरस्कार मिला।
- कर्नाटक के धारवाड़ के एक जमीनी स्तर के कृषि नवप्रवर्तनक, अब्दुल खादर नादकत्तिन को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पद्म श्री पुरस्कार मिला। उन्हें 40 से अधिक नवाचारों का श्रेय दिया गया है जो पूरे भारत में छोटे और सीमांत किसानों की सहायता करते हैं।