कल्याण : पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और रसोई गैस (LPG) के साथ अन्य वस्तुओं की बढ़ती मंगाई के चलते रविवार को शिवसेना (Shiv Sena), एनसीपी (NCP) और कांग्रेस (Congress) की महाविकास अघाड़ी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चूल्हे पर खाना पकाकर और ढोल, तासे और थाली बजाकर आंदोलन किया और पुतला बनाकर उसकी जूते, चप्पलों से पिटाई की और कुंभकरणी नींद में सो रही केंद्र सरकार को जगाने की कोशिश की। इस आंदोलन में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के सैकड़ों महिला-पुरुष पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक सहभागी हुए।
शिवसेना प्रमुख मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, युवसेना प्रमुख मंत्री आदित्य ठाकरे, ठाणे जिला के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे और ठाणे जिला प्रमुख गोपाल लांडगे, कल्याण लोकसभा सांसद डॉ.श्रीकांत शिंदे, कल्याण जिला महिला आयोजक विजयताई पोटे, कल्याण पश्चिम विधायक और शहर अध्यक्ष विश्वनाथ भोइर युवसेना कोर कमेटी के सदस्य और मुंबई विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य शीतलताई देवरुखकर-शेठ के मार्गदर्शन में, युवसेना युवती एक्सटेंडर नम्रता भोसले और युवा सेना यूवती जिला कलेक्टर लीना शिर्के के सहयोग से, युवासेना और युवती सेना द्वारा एक अभूतपूर्व ईंधन मूल्य वृद्धि का कल्याण पश्चिम और कल्याण पूर्व में जश्न मनाया गया,इस अवसर पर सभी शिवसेना, युवसेना, गोद लिए गए संगठन के पदाधिकारी और शिव सैनिक युवासैनिक भूषण यशवंतराव कल्याण युवा उप जिला अधिकारी तेजस्वी शरद पाटिल युवासेना युवती जिला समन्वयक पूर्व पार्षद शिव सैनिक भारी संख्या में मौजूद रहे।
टिटवाला पूर्व रिजेंसी सर्वम के पास शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ ने बढ़ती मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोर्चा निकाला और महिलाओं ने सड़क किनारे चूल्हा बनाकर उसपर खाना पकाया और थाली बजाई और पुतला बनाकर उसकी जूते-चप्पलों से पिटाई कर केंद्र सरकार का विरोध प्रदर्शन किया, कल्याण पश्चिम में शिवसेना विधायक विश्वनाथ भोईर, विनय सालवी, अरविंद मोरे, पूर्व नगरसेवक सुनील वायले, जयवंत भोईर आदि की अगुवाई में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप
कल्याण पूर्व में भी शिवसेना की अगुवाई में ढोल, तासे और थाली बजाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोर्चा निकाला इस अवसर पर शारद पाटिल, हर्षवर्धन पलांडे, प्रशांत काले, सी.पी.मिश्रा के साथ ही महिला, पुरुष और युवा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी तरह डोंबिवली में भी डोंबिवली शिवसेना शहर प्रमुख राजेश मोरे, युवा सेना पदाधिकारी दीपेश महात्रे की अगुवाई में सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ द्वारा डोंबिवली में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विशाल मोर्चा निकाला और मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार दूर कर अच्छे दिन लाने के झूंठे सपने दिखाकर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश के नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।