मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अनिल कपूर (Anil Kapoor) की अभिनीत (Starrer) फिल्म (Film) ‘थार’ (Thar) हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है। फैंस को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। इस सफलता पर अभिनेता ने अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ मिलकर एक जश्न पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में उनके करीबी दोस्त और टीम के भी लोग शामिल हुए। अनिल कपूर ने अपने इस पार्टी की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।
तस्वीरों में सभी के चेहरे पर जीत की खुशी झलक रही है। फैंस को उनकी के तस्वीरें खूब पसंद आ रही है। उनके इस पोस्ट को अब तक 24 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके है। कई सेलेब्स ने भी उनके इस पोस्ट को लाइक किया है। अनिल कपूर इस वक्त अपने आगामी प्रोजेक्ट में काफी बिजी है। वो बहुत जल्द पारिवारिक फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आने वाले है।
View this post on Instagram
इस फिल्म में उनके साथ नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है। ये फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं हर्षवर्धन कपूर भी अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करने लगे है।