मुंबई: ये खबर काफी चौकाने वाली थी जब पता चला कि सोहेल खान (Sohail Khan) और सीमा खान (Seema Khan) ने शादी के 24 साल बाद एक दूसरे से अलग होने के फैसला लिया। बॉलीवुड के इस कपल को पिछले हफ्ते मुंबई के फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया जब सोहेल और सीमा तलाक की अर्जी दायर करने पहुंचे थे। इसी बीच अब सीमा ने अपने पति सोहेल खान का नाम अपने नाम के आगे से हटा दिया है। आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सीमा ने अपना नाम लिखा ‘सीमा किरण सचदेव’
सीमा ने जैसे अपना नाम बदला सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खलबली मच गई है। वह ट्वीटर पर भी ट्रेंड होती नजर आ रही है। वैसे अभी तक बॉलीवुड के इस कपल ने तलाक पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन यह तय हो गया है कि दोनों अब एक दूसरे के साथ नहीं है।
View this post on Instagram
इंडिया टुडे ने अपने रिपोर्ट में बताया था कि आपसी मतभेद के बाद सीमा और सोहेल काफी समय से अलग रह रहे हैं। इसके चलते दोनों ने अब आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला लिया है। मालूम हो कि ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के सेट पर सोहेल और सीमा पहली बार मिले थे। कथित तौर पर सीमा मुंबई में फैशन डिजाइन में अपना करियर बनने के लिए आई थी। चूंकि सीमा के परिवार को सोहेल के साथ रिश्ता मंजूरी नहीं था। इसक कारण कपल ने भाग कर साल 1998 में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की।