मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण जीआरपी (Kalyan GRP) के दो सिपाहियों को चरस के साथ पकड़ा है। ठाणे की एंटी नारकोटिक्स सेल (Anti Narcotics Cell) ने दो पुलिसकर्मियों (two policemen) को रंगेहाथ गिरफ्तार कर उनके पास से 3 लाख 91 हजार का चरस बरामद किया है। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों के नाम रवि विशे और महेश वसेकर बताया जा रहा है जो कल्याण के जीआरपी थाने में तैनात हैं। इस काम और कितने लोग लिप्त हैं इस दिसा में भी जांच चल रही है।
जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कल्याण के दुर्गाडी किले के पास जाल बिछाया और चरस सप्लाई करते हुए रवि विशे और महेश वसेकर नामक दोनों पुलिसकर्मियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 921 ग्राम चरस बरामद हुआ है, जिसका बाजार मूल्य करीब चार लाख रुपए बताई जा रही है।
Maharashtra | Two constables of Kalyan GRP (Government Railway Police) arrested with 921 grams of charas by Anti Narcotics Cell. Case registered at Bazar Peth Police Station under NDPS Act. pic.twitter.com/VMTlH7Ndvy
— ANI (@ANI) November 17, 2022
बाजारपेठ थाने में दोनों सिपाहियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद कल्याण जीआरपी थाने में हडकंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि एंटी नारकोटिक्स सेल कुछ समय में कुछ और एक्शन ले सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने झाल बिछाकर दोनों सिपाहियों को दबोच लिया