नई दिल्ली. जहां बीते गुरूवार को त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव जका मतदान संपन्न हुआ। वहीं यहां एक बार फिर भारी और बम्पर मतदान हुआ है। दरअसल बीते गुरुवार को राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए कराए मतदान में आज के अपडेट के मुताबिक यहां 86.10% वोटिंग हुई है। इससे पहले 2018 के चुनाव में करीब 89 फीसदी वोटिंग हुई थी। हालांकि पिछली बार की तुलना में इस बार यहां वोटिंग प्रतिशत थोडा कम है।
गौरतलब है कि, राज्य में कुल 28.13 लाख मतदाता हैं और 3,337 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 40-45 जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना मिली, लेकिन उन सभी मशीनों को बदलकर मतदान पुन: आरंभ किया गया।
Tripura recorded 86.10% voter turnout in Assembly elections on 16th February pic.twitter.com/pbatj5CZAp
— ANI (@ANI) February 17, 2023
वहीं राज्य में बीते गुरूवार दोपहर 3 बजे तक 69.96% मतदान हुआ था। जबकि, दोपहर 1 बजे तक 51.35%, 11 बजे तक 32.06% और सुबह 9 बजे तक 13.69% मतदान दर्ज किया गया था।
इस बार मतदान के लिए 97 महिला पुलिस स्टेशनों के साथ पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां 94,815 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं जबकि 6,21,505 मतदाता 22-29 आयु वर्ग के हैं। इस बार मतदाताओं की सबसे अधिक संख्या 40-59 आयु वर्ग में 9,81,089 रही।