27 ग्राम सेवकों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि, कर्मचारियों ने महानगरपालिका कमिश्नर के प्रति जताया आभार

    Loading

    कल्याण : कल्याण ग्रामीण क्षेत्र (Kalyan Rural Area) के 27 गांवों के सभी कर्मचारियों (Employees) का न्यूनतम वेतन (Minimum Wage) विशेष भत्ता बढ़ा दिया गया हैं। जिसके बाद कर्मचारियों द्वारा कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका कमिश्नर डाॅ. भाऊसाहेब डांगडे (Kalyan-Dombivli Municipal Commissioner Dr. Bhausaheb Dangde) को धन्यवाद दिया गया है। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की सेवा में 27 गांवों के सभी कर्मचारियों को बनाए रखने के बारे में भी चर्चा की गई। भानुदास पाटिल, संतोष वाजे, शिरीष माली, किशोर पाटिल, विजय भंडारी, रामचंद्र तायडे आदि 27 गांवों में कर्मचारियों की समस्याओं के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। 

    27 गांवों को महानगरपालिका में शामिल किए जाने के बाद 1 जून 2015 से 27 गांवों के 498 कर्मचारी महानगरपालिका में कार्यरत हैं। न्यूनतम वेतन में दिसंबर 2017 से 3080 विशेष भत्ता लागू है। भानुदास पाटिल और उनके सहयोगी इस भत्ते में वृद्धि करने महानगरपालिका सेवा में कर्मचारियों को बनाए रखने और कई अन्य मांगों के लिए दबाव बना रहे है। उनकी मांग सफल रही और महानगरपालिका कमिश्नर ने विशेष भत्ते में न्यूनतम वेतन 3570 रुपए बढ़ाने का आदेश दिया है। 

    विशेष भत्ता शेष 481 कर्मचारियों पर लागू 

    इन कर्मचारियों में कुशल श्रमिक, अर्ध-कुशल श्रमिक और अकुशल श्रमिक तीन श्रेणियां हैं और 498 कर्मचारी थे जिनमें से 14 कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है।   दो कर्मचारी सेवानिवृत्त और एक कर्मचारी निलंबित है। यह विशेष भत्ता शेष 481 कर्मचारियों पर लागू है। इस विशेष भत्ते के तहत कुशल कामगार को 20,650 रुपए, अर्धकुशल कामगार को 18,650 रुपए और अकुशल कामगार को 17,650 रुपए मिलेंगे। विशेष भत्ते में इस बढ़ोतरी से 27 गांवों के श्रमिकों को कुछ राहत मिली है।