अमेठी (उप्र), अमेठी (Amethi) जिले में एक युवक के घर पर एक सारस उसके दोस्त की तरह रह रहा था क्योंकि एक बार घायल होने पर इस पक्षी की उसने जान बचाई थी। लेकिन अब वन विभाग ने इस सारस को रायबरेली के समस्तपुर पक्षी विहार भेज दिया है।
दुःखद!
सारस को वन विभाग की टीम ले गई!
सारस जब घायल था तो आरिफ ने ही उसका इलाज किया था, उसका ख्याल रखा था!
इंसान और पक्षी की दोस्ती को तोड़ना सही नही है!
इन दोनो की दोस्ती एक मिसाल है!
आरिफ रो रहा है !
वन विभाग से निवेदन है कि वे आरिफ और सारस को अलग न करें! pic.twitter.com/CfCRgNDYaK
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) March 21, 2023
प्रभागीय वन अधिकारी डी.एन. सिंह ने बुधवार को बताया कि अमेठी के जामो विकास खंड के मंडखा निवासी आरिफ के पास रह रहे सारस को पक्षी विहार में भेजने के लिए विभाग की एक टीम ने उससे मुलाकात कर सहमति ली थी। उन्होंने बताया कि सारस को मंगलवार को रायबरेली के ऊंचाहार समस्तपुर पक्षी विहार भेज दिया गया है।
मारने वाले से ज्यादा बचाने वाले का अधिकार होता है।
यह कहानी हमने अपने बचपन में पढ़ी थी उस कहानी का असर आजतक हम पर हैजब यह सारस पक्षी घायल था तब वन विभाग वालों को आदित्यनाथ सरकार को उसकी याद नहीं आई।
आज युवा आरिफ के ऊपर क्या बीत रही होगी उसके दोस्त सारस पर सरकार की नजर पड़ गई https://t.co/GR1jYMBVSK
— I.P. Singh (@IPSinghSp) March 21, 2023
आज इस सारस को इस भाई से वन विभाग वाले दूर ले गए। क्या सही किया या गलत।💔
छोटा बच्चा मिला जानवरो से बचाया, पाला, बड़ा किया।, लगाव हो गया। फिर इसमें दिक्कत क्या थी।
पहले से क्यों नहीं दिक्कत हुई। अब इस सारस से मिलने अखिलेश यादव जी जो पहुंच गए ये दुख था।#सारस_ 💔 pic.twitter.com/Ch0MF9SXej
— Varun_Chaudhary~🪴 (@imvarun2023) March 21, 2023
उनके मुताबिक, प्रकिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। गौरतलब है कि अमेठी जिले के जामो विकास खंड के मंडखा निवासी आरिफ को करीब एक साल पहले खेत में एक सारस घायल हालत में मिला था। आरिफ उसे अपने घर ले आया था और उसकी देखभाल की। धीरे—धीरे सारस पूरी तरह ठीक हो गया और आरिफ के साथ ही रहने लगा। आरिफ और सारस के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी आए थे।