Daya Nayak

Loading

नई दिल्ली/मुंबई.  महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से मिली बड़ी खबर के अनुसार, देश में ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के रूप में प्रसिद्ध पुलिस निरीक्षक दया नायक (Encounter Specialist Daya Nayak) का बीते सोमवार को महाराष्ट्र के आंतकवाद निरोधक दस्ते (ATS) से वापस मुंबई पुलिस (Mumbai Police) में स्थानांतरण कर दिया गया। 

मामले पर प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, नायक और 7 अन्य निरीक्षकों के स्थानांतरण से संबंधित आदेश महाराष्ट्र पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (स्थापना) द्वारा जारी किया गया। जानकारी के अनुसार, नायक के अलावा निरीक्षक ज्ञानेश्वर वाघ और दौलत साल्वे को भी ATS से मुंबई पुलिस में स्थानांतरित किया गया है।

ATS में किए कई अहम जांच 

जानकारी दें कि, नायक ATS में अपने समय के दौरान 2021 में ठाणे के व्यवसायी मनसुख हिरेन (Mansukh Hiran) की हत्या की जांच में शामिल रहे थे। दरअसल मनसुख की हत्या उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित एंटीलिया के पास विस्फोटकों से लदी कार की बरामदगी से जुड़ी थी। हालांकि एंटीलिया बम कांड और मनसुख हत्याकांड की जांच को बाद में NIA को स्थानांतरित कर दिया गया था। वहीं महाराष्ट्र ATS ने उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ सबूत एकत्र किए थे जिन्हें हाई-प्रोफाइल मामले में आरोपी बनाया गया था।

जानकारी हो कि, 1995 बैच के पुलिस निरीक्षक, दया नायक ने 1990 के दशक में मुंबई में अंडरवर्ल्ड गतिविधियों के अपने उत्कर्ष के दौरान ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के रूप में ख्याति प्राप्त की थी। साथ ही उन्होंने अपने करियर के दौरान 80 से अधिक गैंगस्टरों को मार गिराने का दावा भी वे कर चुके हैं।