नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार, अब पहली बार बर्ड फ्लू (Bird Flu) का मामला किसी इंसान में भी पाया गया है। दरअसल अब चिली के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी मिली कि चिली में इंसानों में बर्ड फ्लू का पहला मामला देखने को मिला है।
यहां एक 53 साल के एक व्यक्ति में इस संक्रमण का पता चला। उसमें इन्फ्लूएंजा के गंभीर लक्षण जरूर मिले लेकिन उसकी स्थिति अब स्थिर है। स्थानीय सरकार संक्रमण के स्रोत के साथ-साथ मरीज के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी अब जांच की जा रही है। बता दें कि, इस साल की शुरुआत में, इक्वाडोर में 9 साल की एक बच्ची में बर्ड फ्लू के पहले ह्यूमन टू ह्यूमन ट्रांसमिशन के पहले मामले की पुष्टि हुई थी।
दरअसल चिली में जंगली जानवरों में बीते साल के अंत से H5N1 बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। औद्योगिक फार्मों में हाल के मामलों के कारण सरकार को अब पोल्ट्री निर्यात को रोकना पड़ा है। वहीं चिली के स्वास्थ्य अधिकारियों ने नोट किया है कि वायरस पक्षियों या समुद्री स्तनधारियों से मनुष्यों में आराम से प्रेषित किया जा सकता है, लेकिन एक इंसान से दूसरे में फैलने का कोई मामला अब तक तो ज्ञात नहीं है। लेकिन वहीं अब पहली बार बर्ड फ्लू का मामला किसी इंसान में मिला है।