मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा (Yash Chopra) की पत्नी पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) का आज निधन हो गया है। पामेला चोपड़ा 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पामेला चोपड़ा आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) और उदय चोपड़ा (Uday Chopra) की मां थीं और बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) की सास थीं। पामेला का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुआ है।
पामेला यश चोपड़ा की पत्नी होने के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनकी अपनी एक अलग पहचान है। वो एक बेस्ट सिंगर के साथ-साथ लेखक और ड्रेस डिजाइनर भी थीं। जो YRF की कई फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती थीं। पामेल चोपड़ा की निधन से इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। सभी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
पामेला चोपड़ा के निधन की जानकारी यशराज फिल्म्स के ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दिया गया है। जिसमें लिखा है, “भारी मन से चोपड़ा परिवार सूचित करना चाहता है कि 74 वर्षीय पामेला चोपड़ा का आज सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुआ। हम आपकी प्रार्थनाओं के लिए आभारी हैं और परिवार गहरी उदासी और प्रतिबिंब के इस क्षण में निजता का अनुरोध करना चाहता है।”
View this post on Instagram
गौरतलब है कि 1970 में पामेला चोपड़ा और यश चोपड़ा की शादी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने YRF में बने कई फिल्मों के गानों को गाया। जिसमें ‘कभी कभी’, ‘चांदनी’, ‘मुझसे दोस्ती करोगे’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘डर’ जैसे फिल्मों के गाने शामिल हैं। पामेला चोपड़ा आखिरी बार 74 साल की उम्र में यशराज की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द रोमैंटिक्स’ में नजर आई थी। जिसमें वो अपने पति यश चोपड़ा के सफर के बारे में काफी बातें की थीं।