पटना: बिहार (Bihar) के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा खेमे में घबराहट है। भाजपा की आंतरिक सर्वे बता रही है कि और आने वाले समय में प्रदेशों में बीजेपी की हालत खस्ता होने वाली है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि जब से महागठबंधन हुआ है और हम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जी के साथ आए हैं तब से इनके(भाजपा) खेमे में घबराहट है। ये लोग डरे हुए हैं। अगर पूरा विपक्ष एक हो कर चुनाव लड़े तो ये कहीं टिकने वाले नहीं हैं, ये लोग ये जानते हैं और इनका आंतरिक सर्वे भी बता रहा है कि विभिन्न प्रदेशों में इनकी क्या हालत होने वाली है? ये भाजपा के एक नेता ने बताया है।
जब से महागठबंधन हुआ है और हम नीतीश कुमार जी के साथ आए हैं तब से इनके(भाजपा) खेमे में घबराहट है। ये लोग डरे हुए हैं। अगर पूरा विपक्ष एक हो कर चुनाव लड़े तो ये कहीं टिकने वाले नहीं हैं, ये लोग ये जानते हैं और इनका आंतरिक सर्वे भी बता रहा है कि विभिन्न प्रदेशों में इनकी क्या हालत… pic.twitter.com/q9ovZ5Vrlz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
बता दें, बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार 2024 लोकसभा चुनाव में जीत का दंभा भरने के लिए तैयार हैं। वह सभी छोटे- बड़े राजनीतिक दलों के मुखिया से मिल रहे हैं और चुनावी मैदान में एक साथ उतरने का न्योता दे रहे हैं। महागठबंधन कर बीजेपी के खिलाफ उतरने की तयारी है।