नयी दिल्ली: कैप्टन कूल, माही के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के लाखों लोग दीवाने है। वह जहां भी जाते हैं वहां उनके दीवाने नज़र आते हैं। ऐसा ही कुछ अब फ्लाइट में देखने को मिला। हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी को फ्लाइट में एक एयर होस्टेस (Air Hostess) चॉकलेट गिफ्ट करती हुई दिखाई दे रही है।
सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी एक फ्लाइट में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि, फ्लाइट की एक एयर होस्टेस धोनी को चॉकलेट देती हुई दिखाई रही है।
The way he winks his eyes 🥺
Also the way she is acting kittenish while having is wife right next to him 🥰What a video @msdhoni 🤩 pic.twitter.com/SkrhQeZnDE
— LEO (@BoyOfMasses) June 25, 2023
एयर होस्टेस पहले ढेर सारी चॉकलेट्स धोनी के सामने रख देती है, लेकिन माही सिर्फ एक ही चॉकलेट का पैक उठाते हैं और मुस्कुराते हैं।महेंद्र सिंह धोनी ने रिटायरमेंट ले लिया है। लेकिन, वह आईपीएल में खेलते हुए नज़र आते हैं। हाल ही में खतम हुए आईपीएल के सीजन में धोनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिली। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब जीता।