नई दिल्ली. जहां चंद्रयान 3 (Chandrayan-3) के सफतापूर्वक प्रक्षेपित होने पर हर कोई ISRO की पीठ थपथपा रहा है। चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग (Chandrayaan 3 Landing) से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसके साथ ही आज यानी गुरूवार को रोवर ‘प्रज्ञान’ लैंडर ‘विक्रम’ से बाहर निकल आया है और यह अब यह चंद्रमा की सतह पर घूम रहा है। इसके साथ ही उसने चंद्रमा की नई तस्वीर भी भेजी हैं। इधर बीते बुधवार को चंद्रयान 3 की सफलता के खास मौके पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शानदार संदेश देते हुए अपनी खुशी बांटी है।
इस बाबत बीते बुधवार को आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया ‘X’पर ट्वीट कर ISRO और पूरे देश को बधाई देते हुए लिखा कि, “चांद ने हमें सपने देखने वालों में बदलकर रख दिया। आज, जादू और विज्ञान का आपस में विलय हो गया है। ‘ इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा है कि, ‘चंद्रमा के हमारी मुट्ठी में होने से 1। 4 अरब भारतीयों के मन में अब नए सपने जगमगाएंगे। ‘
From the dawn of humankind we have gazed at the moon and let it work its magic on our minds. The moon turned us into dreamers. Today, magic & science merge and having the moon in our grasp will spark new dreams in the minds of 1.4 billion Indians. Jai Hind. 🇮🇳… pic.twitter.com/I4I9vJD4WE
— anand mahindra (@anandmahindra) August 23, 2023
गौरतलब है कि, आनंद महिंद्रा के इस ख़ास इस पोस्ट को अब तक 1.1M के करीब लोग देख चुके हैं, जबकि 54 हजार से ज्यादा लोग इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं। गौरतलब है कि, बीते बुधवार को चंद्रयान 3 के चांद पर उतरने के साथ ही, रोवर ‘प्रज्ञान’ लैंडर ‘विक्रम’ से बाहर निकल आया है और यह अब यह चंद्रमा की सतह पर घूम रहा है।