नई दिल्ली: बिहार समेत देश के कई हिस्सों में आसमान में बुधवार 30 अगस्त को एक दुर्लभ सुपर ब्लू मून (Super Blue Moon) के नजारे देखने को मिले। सुपर ब्लू मून दिखने से आसमान जगमगा उठा। इस अद्भुत खगोलीय घटना की वजह से चांद ज्यादा चमकदार और बड़ा दिखा। पटना में ब्लू मून दिखने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
VIDEO | Visuals of Super Blue Moon from Delhi.#supermoon #SUPERBLUEMOON2023 #BlueMoon pic.twitter.com/RQzbjzINgU
— Press Trust of India (@PTI_News) August 30, 2023
बता दें कि ब्लू मून उस वक्त दिखाई देता है जब एक ही महीने में दो पूर्णिमा होती है और इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी के निकटतम बिन्दु पर पहुंचता है। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अनुसार, जैसे-जैसे रात होगी, ऐसा लगेगा जैसे शनि ग्रह चंद्रमा के चारों ओर एक चक्र में घूम रहा है। सुपर ब्लू मून का नजारा 31 अगस्त की सुबह तक जारी रहेगा।
#WATCH पश्चिम बंगाल: कोलकाता से सुपर ब्लू मून के दृश्य। pic.twitter.com/elsIlvIsw5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2023
2037 तक नहीं देख पाएंगे सुपर ब्लू मून
वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट के संस्थापक और इतालवी खगोलशास्त्री जियानलुका मासी के मुताबिक, इसके बाद हमें 2037 तक सुपर ब्लू मून नहीं दिखाई देगा। इससे पहले बीती एक अगस्त को फुल मून का नजारा दिखाई दिया था।
#WATCH असम: गुवाहाटी से सुपर ब्लू मून के दृश्य। pic.twitter.com/4hWf3Bq8zY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2023