नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) को मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने उनका नया मतदाता पहचान (Voting Card) पत्र सौंपा।
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 10 नवंबर को कृष्णमूर्ति राष्ट्रपति भवन गए थे ताकि राष्ट्रपति मुर्मू के मतदाता पहचान पत्र में उनका पता बदला जा सके। पहले उनके मतदाता पहचान पत्र पर ओडिशा का पता था।
President Droupadi Murmu received her Voter ID card from Shri P. Krishnamurthy, Chief Electoral Officer of Delhi, at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/yE2tTXhzq4
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 28, 2023
राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पी कृष्णमूर्ति ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनका मतदाता पहचान पत्र सौंपा।” मूल रूप से ओडिशा की निवासी मुर्मू ने पिछले साल 25 जुलाई को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। (एजेंसी)