सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: हम सभी ने यह कहावत सुनी है कि एक अनार सौ बीमार। ये कहावत अनार (Pomegranate) की खूबियों को दर्शाती है। फाइबर और विटामिन्स से भरपूर ‘अनार’ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, यह कई सारे पावर हाउस का न्यूट्रिएंट्स होता है। बड़ों से लेकर बच्चों तक सबके लिए यह बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। कई सारे हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि हर पेरेंट्स को अपनी बच्चों की डाइट में अनार को जरूर शामिल करना चाहिए।
लेकिन पेरेंट्स के मन में एक सवाल रहता है कि क्या बच्चों को सर्दियों में अनार देना चाहिए। ऐसे में इस जवाब में हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आप बच्चों को सर्दियों में अनार दे सकते हैं। सर्दियों में इसे बच्चों को खिलाने के कई सारे फायदे होंगे। आइए जान लें। इस बारे में-
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, बदलते मौसम में बच्चे बहुत जल्दी सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं का शिकार होते हैं। वहीं अनार, में कई सारे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो बुखार से रिकवरी में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो बुखार में बेहद मददगार माने जाते हैं। बच्चों को अनार का जूस, या फिर फलों का जूस आप चाहें तो दे सकते हैं। हालांकि यदि आपके बच्चों को शुगर लेवल संतुलित नहीं रहता तो उन्हें अनार का जूस न दें।
अक्सर कई बार बच्चे ओवरईटिंग कर लेते हैं जिसके चलते उन्हें पेट में दर्द और पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आप बच्चों को अनार खिलाएं। यह उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।
इसमें कई तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं। मुख्यतौर पर अनार विटामिन-B का अच्छा स्त्रोत होता है। विटामिन-B ब्रेन के फंक्शन को बेहतर करने में मदद करता है और उनकी शारीरिक ग्रोथ में मदद करता है। इसके अलावा अनार में फोलेट भी मौजूद होते है जो बॉडी के नए सेल्स बनाने में मदद करता है। ऐसे में यदि आप बच्चों को अनार खाने के लिए देते हैं तो उनकी इम्यूनिटी मजबूत बनती है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
आप बच्चों को 6 महीने के बाद अनार खिला सकते हैं लेकिन इस दौरान यह ध्यान रखें कि इसके बीज बच्चे के गले में न फंसे। अनार बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी साबित होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि कोई व्यक्ति 3-4 दिन तक लगातार अनार का जूस पीता है तो उसके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। वहीं यदि किसी के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो तो वह भी अनार का जूस पीने से कम होती है। अनार का जूस पीने से खून भी तेजी से बढ़ता है।