मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई (Mumbai) के दहिसर (Dahisar) इलाके में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर (Abhishek Ghosalkar) पर गुरुवार को फायरिंग हुई। गोली लगने से वह जख्मी हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद हैं।
वहीं, अभिषेक घोसालकर को गोली मारने वाले आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आरोपी की पहचान मौरिस नोरोन्हा के रूप में हुई है। उसका शव अस्पताल लाया गया है। आत्महत्या करने से पहले उसने कथित तौर पर घोषालकर को गोली मार दी थी।
#WATCH | Shiv Sena (UBT) leader Abhishek Ghosalkar shot in a firing in Dahisar area of Mumbai. He has been admitted to a hospital. Police present at the spot.
Details awaited. https://t.co/nYNsANQfHl pic.twitter.com/qZkoX4gLlr
— ANI (@ANI) February 8, 2024
यह घटना तब की जब मौरिस और घोसालकर फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम कर रहे थे। इसी दौरान मौरिस ने गोसलकर पर गोली चलाई। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना फेसबुक लाइव स्ट्रीम पर रिकॉर्ड हो गई है। घोसालकर को करुणा अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने कहा कि मौरिस ने अभिषेक घोसालकर को ‘व्यक्तिगत दुश्मनी’ के कारण गोली मारी। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के नेता एक पूर्व नगरसेवक हैं।