मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद (Aurangabad) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सोते समय एक ही परिवार के 7 लोग मौत की आगोश में चले गए। आग लगने के कारण छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) के छावनी इलाके में 2 पुरुष, 2 बच्चों समेत 3 महिलाओं ने अपनी जान गंवा दी।
जानकारी के मुताबिक छत्रपति संभाजीनकर के छावनी इलाके में सुबह 4 बजे कपड़ों की दुकान में आग लग गई थी। आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 2 पुरुष, 2 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया था लेकिन फिर भी इस आग में 7 लोगों की मौत हो गई।
#WATCH | Maharashtra: A massive fire broke out in a clothing shop in the cantonment area of Chhatrapati Sambhajinagar, Aurangabad. Further details awaited. pic.twitter.com/Uokb80upnP
— ANI (@ANI) April 3, 2024
संभाजीनगर के पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने बताया कि यह आग आलम टेलर की दुकान में लगी थी और उसकी दूकान के ऊपर वाले फ्लोर पर लोग रहते थे। हालांकि, आग ऊपर नहीं पहुंची थी और इस वजह से माना जा रहा है कि उनकी मौत दम घुट जाने के कारण हुई है।