नई दिल्ली: जापान (Japan) और ताइवान (Taiwan) से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां आज बुधवार यानी 3 अप्रैल को भूकंप (Earthquake) के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। वहीं रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.5 मापी गई है। इस भूकंप के बाद अब ताइवान और जापान में सुनामी का अलर्ट भी जारी हुआ है। दरअसल अब समुद्र में 3 मीटर यानी करीब 10 फीट तक की लहरें उठने का अनुमान है।
#WATCH | An earthquake with a magnitude of 7.2 hit Taipei, the capital of Taiwan.
Visuals from Beibin Street, Hualien City, Hualien County, eastern Taiwan.
(Source: Focus Taiwan) pic.twitter.com/G8CaqLIgXf
— ANI (@ANI) April 3, 2024
#WATCH | A very shallow earthquake with a preliminary magnitude of 7.5 struck in the ocean near Taiwan. Japan has issued an evacuation advisory for the coastal areas of the southern prefecture of Okinawa after the earthquake triggered a tsunami warning. Tsunami waves of up to 3… pic.twitter.com/2Q1gd0lBaD
— ANI (@ANI) April 3, 2024
इस बाबत जहां ताइवान की भूकंप निगरानी एजेंसी ने तीव्रता 7.2 बताई, वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसे 7.4 बताया। इस शक्तिशाली भूकंप का केंद्र हुआलिन शहर से लगभग 18 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। हुआलिन में इमारतों की नींव हिल चुकी हैं। भूकंप के झटके राजधानी ताइपे में भी महसूस हुए हैं। ताइवान में इसे 25 साल में सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया जा रहा है।
#WATCH | An earthquake with a magnitude of 7.2 hit Taipei, the capital of Taiwan.
(Source: Reuters) pic.twitter.com/SkHBHrluaZ
— ANI (@ANI) April 3, 2024
इधर जापान में भूकंप में कई लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल इन लोगों को इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है। इसकी मुख्य वजह ये है कि भूकंप की वजह से ज्यादातर सड़कें अब टूट चुकी हैं और डॉक्टर्स प्रभावित जगहों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीँ माले पर ताइवानी मीडिया के मुताबिक, ताइवान के 10 हजार से ज्यादा घरों में बिजली नहीं है। भूकंप से तारों और पावर प्लांट को नुकसान पहुंचा है। बिजली वापस लाने के लिए काम जोरशोर से जारी है।
इस भूकंप के कारण, ताइपे, ताइचुंग और काऊशुंग में मेट्रो सिस्टम निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिमी जापान के मियाकोजिमा और येयामा क्षेत्रों के तटीय क्षेत्रों के साथ-साथ ओकिनावा प्रान्त में ओकिनावा के मुख्य द्वीप के लिए सुनामी की चेतावनी भी घोषित की गई है। वहीं इन क्षेत्रों के निवासियों से तुरंत ऊंचे स्थानों या सुरक्षित स्थानों पर चले जाने का आग्रह किया है।
गौरतलब है कि, इसके पहले बीते 1 जनवरी 2024 को यहां 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद यहां सुनामी आ गई थी। वाजिमा शहर में करीब 4 फीट ऊंची (1.2 मीटर) लहरें उठी थीं। हालांकि, शाम को सरकार ने सुनामी की हाईएस्ट वॉर्निंग तब वापस भी ले ली थी।