Leopard caught in Vasai Fort area of Palghar, Maharashtra

Loading

पालघर: वन कर्मियों ने मंगलवार को उस तेंदुए को पकड़ लिया जिसे 25 दिन पहले महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई किला क्षेत्र में देखा गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे तेंदुए को पकड़ लिया गया।

जाल बिछा कर पकड़ा तेंदुआ

तेंदुए को वसई किला इलाके में 25 दिन पहले देखा गया था, जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी। अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए स्थानीय गैर सरकारी संगठनों ने भी वन कर्मियों की मदद की। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मियों ने किला इलाके में दो जाल बिछाए थे और मंगलवार को तेंदुआ एक जाल में फंस गया।

तेंदुए की स्वास्थ्य जांच करेगी वन विभाग

पिंजरे में बंद तेंदुए को वन अधिकारियों द्वारा ले जाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को सामने आया। अधिकारी ने बताया कि वन विभाग कर्मी तेंदुए को जंगल में छोड़ने से पहले उसकी स्वास्थ्य जांच करेंगे। (एजेंसी)