Congress, Lok Sabha Elections 2024
कांग्रेस ने पंजाब के 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

कांग्रेस ने आज पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है.

Loading

नई दिल्ली/इंदौर: देश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के दो चरण खत्म होने के बाद पंजाब (Punjab) में अगले फेज के चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने 4 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में गुरदासपुर से सुखविंदर सिंह रंधावा, खडूर साहिब से कुलबीर सिंह जीरा, आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला और लुधियाना से अमरिंदर सिंह बरार को इस बार टिकट दिया गया है।

जानकारी दें कि, कांग्रेस ने बीते 24 अप्रैल को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को जालंधर (सुरक्षित) सीट से पार्टी का कैंडिडेट बनाया है। वहीं चन्नी पंजाब में कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री थे। कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और सांसद धर्मवीर गांधी (Dharamvir Gandhi) को टिकट दिया है। पार्टी ने उन्हें पटियाला से टिकट दिया है। https://twitter.com/ANI/status/1784844281338793986

इसके साथ ही पार्टी ने इसके साथ संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा को मैदान में उतारा है। अमृतसर सीट से पार्टी ने एक बार फिर अपने मौजूदा सांसद गुरजीत सिंह औजला पर अपना दांव खेला है। औजला ने पिछली बार मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को हराया था। तो दूसरी ओर फतेहगढ़ साहिब से पार्टी ने अपने मौजूदा सांसद अमर सिंह को फिर से मौका दिया गया है। जानकारी दें कि, पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं। फिलहाल राज्य में 7वें चरण में चुनाव होगा। ऐसे में अभी काफी वक्त है। राज्य में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।