Vijay Rupani
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता विजय रूपाणी

इस बार भारतीय जनता पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है.

Loading

नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब (Punjab) की सभी 13 लोकसभा सीटों (Lok Sabha Elections 2024) पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता विजय रूपाणी (Vijay Rupani) ने बठिंडा में कहा कि, “पार्टी ने फैसला किया है कि पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। हमारे 9 प्रत्याशी घोषित भी कर दिए गए हैं, एक-दो दिन में बाकी अन्य 4 प्रत्याशी भी घोषित कर दिए जाएंगे।”

गौरतलब है कि, इस बार राज्य की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी भी सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं अब I.N.D.I.A में शामिल होने के बावजूद AAP ने कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के साथ शीट शेयरिंग से साफ़ इनकार कर दिया था।

जानकारी दें कि, लोकसभा के साथ अब 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी हो चुकी हैं। इसमें ओडिशा में आगामी 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। वहीं इसके इतर बाकी तीन राज्यों में एक ही फेज में चुनाव होंगे। ऐसे में अब अरुणाचल और सिक्किम में आगामी 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

इसके साथ ही साल 2024 के इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। आगामी 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा।