कल्याण: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर अभी भी कई सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान किया जा रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के के बेटे श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) कल्याण लोकसभा सीट (kalyan Lok Sabha Seat) से चुनावी मैदान में उतरे है। आज कल्याण में उनकी नामांकन रैली चल रही है। जिसमे एकनाथ शिंदे और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए है।
#WATCH ठाणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल्याण लोकसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार श्रीकांत शिंदे की नामांकन रैली में हिस्सा लिया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "…अबकी बार 400 पार पक्का है, फिर एक बार मोदी सरकार भी पक्का है। देश की जनता ने नरेंद्र… pic.twitter.com/j6sr7rokHT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2024
इस नामांकन रैली में भारी संख्या में लोग जुटे है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि अबकी बार 400 पार पक्का है, फिर एक बार मोदी सरकार भी पक्का है। देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का फैसला कर लिया है।
# Live📡| 02-05-2024
📍 कल्याण, जि. ठाणे🎥 कल्याण लोकसभा मतदारसंघ – उमेदवारी अर्ज दाखल सभा https://t.co/6IqO4E9kxg
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) May 2, 2024
400 पार के इस नारे को अपना संकल्प बनाकर महायुति महाराष्ट्र में अपने प्रचार प्रसार में जूट गई है। ऐसे में अब देखना होगा क्या फिरसे एक बार यहां श्रीकांत शिंदे अपना जादू चल पाते है या नहीं।