Lok Sabha Elections 2024 Himanta Biswa Sarma Rahul Gandhi Wayanad Lok Sabha Seat
हिमंत बिस्व सरमा और राहुल गांधी (सौजन्य: पीटीआई फोटो)

हिमंत सरमा ने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान से अगला चुनाव जीतेंगे और वह अच्छे अंतर से जीतेंगे। गांधी को अपने मूल देश जाकर चुनाव लड़ना चाहिए, यह गर्व की बात होगी। हो सकता है राहुल गांधी पाकिस्तान में चल रहे राजनीतिक अस्थिरता के संकट में मदद कर सकें। वह एक बड़े राजनीतिक वैज्ञानिक हैं और शतरंज के खिलाड़ी भी हैं।

Loading

नवभारत डिजिटल टीम: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण (Lok Sabha Elections 2024) के लिए चुनाव प्रचार बीते दिन रविवार (05 मई) की शाम ही थम गया। वहीं, कल यानी मंगलवार (07 मई) को तीसरे चरण के लिए मतदान होना है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला किया और उन्हें राजनीति के महान वैज्ञानिक बताया।

एक बड़े राजनीतिक वैज्ञानिक हैं राहुल गांधी

असम के सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “राहुल गांधी पाकिस्तान से अगला चुनाव जीतेंगे और वह अच्छे अंतर से जीतेंगे। गांधी को अपने मूल देश जाकर चुनाव लड़ना चाहिए, यह गर्व की बात होगी। हो सकता है राहुल गांधी पाकिस्तान में चल रहे राजनीतिक अस्थिरता के संकट में मदद कर सकें। वह एक बड़े राजनीतिक वैज्ञानिक हैं और शतरंज के खिलाड़ी भी हैं।”

‘टूरिस्ट की तरह वायनाड जाते हैं राहुल गांधी’

हिमंत सरमा ने कहा कि एक सांसद को एक महीने में कम से कम दो तीन दिन के लिए अपने क्षेत्र में जाना चाहिए, लेकिन सभी मानदंडों को देखते हुए यही माना जा सकता है कि राहुल गांधी सिर्फ नामांकन दाखिल करने के लिए या फिर कोई सालाना दौरे पर जाते हैं जो एक टूरिस्ट की तरह लगता है।”

असम के सीएम  सरमा ने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी की गतिविधि एक अच्छे पर्यटक के तौर पर तो फिट बैठती है लेकिन एक अच्छे सांसद के तौर पर फिट नहीं बैठती। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कस्ते हुए कहा कि अगर वह (राहुल गांधी) वायनाड से सांसद होते तो कम से कम उनका मोबाइल नंबर कुछ लोगों को पता होता और उनका आवास भी होता। मुझे जो महसूस हुआ मैंने बता दिया।