Riddhi Siddhi twins

Loading

नवभारत न्यूज नेटवर्क
मुंबई:
रिद्धि-सिद्धि (Riddhi-Siddhi) दो जुड़ी हुई जुड़वा बहनों (conjoined twins) का जन्मदिन (Birthday) वाडिया अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया। बच्चियां जुड़े हुए धड़ के साथ पैदा हुई थी। इन दोनों बच्चियों को वाडिया अस्पताल में अलग किया गया था, वे अब बुधवार को 12 साल की हो गई। सभी डॉक्टर, नर्स, कर्मचारी और अन्य मरीज भी इस जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। उनके 12 वें जन्मदिन पर जुड़वां बच्चियों को खूबसूरत गाउन पहनाया गया। दोनों के लिए रंगीन इंद्रधनुष तीन-स्तरीय केक लाया गया था। जन्मदिन पर गुब्बारों से अस्पताल परिसर सजाया गया था। रिद्धी-सिद्धी दोनों की देखरेख पिछले 12 सालों से वाडिया अस्पताल कर रहा है।

क्या उनके पीछे की घटना?
वाडिया अस्पताल ने जनवरी 2014 में रिद्धि-सिद्धि को अलग कर दिया, तब से अस्पताल उनकी चिकित्सा और देखभाल कर रहा है। हर साल की तरह इस साल भी वाडिया अस्पताल ने दोनों बच्चियों का जन्मदिन मनाया, जिसमें बाल मरीज, उनके परिवार के सदस्यों, डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने जुड़वा बच्चों को उपहार और चॉकलेट देकर बधाई दी।

जन्मदिन के जश्न के वक्त रिद्धी और सिद्धी के चेहरे पर काफी खुशी दिखाई दी। वाडिया अस्पताल के सीईओ डॉ. मिनी बोधनवाला ने कहा कि रिद्धि-सिद्धि अब 12 साल की हो गई हैं। इस बार भी दोनों का जन्मदिन काफी उत्साह से मनाया गया। दोनों भी अस्पताल की बेटियां हैं। अस्पताल जुड़वा बच्चों के सभी चिकित्सा खर्चों और अन्य जरूरतों का ख्याल रखता है। दोनों लड़कियां लड़ाकू हैं और बहुत प्रतिभाशाली हैं। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।