लोकसभा चुनाव 2024 में कितने दागी प्रत्याशी? हत्या और दुष्कर्म के आरोपी भी बने उम्मीदवार

Loading

नवभारत डिजिटल डेस्क: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का महापर्व अपने चरम पर है। देश में मौजूद एनडीए और इंडिया गठबंधन के सभी दल अपनी पूरी ताकत लगाकर जीत को सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं। नेताओं के आरोप प्रत्यारोप के बीच चुनावी सरगर्मी जनता के भी सिर चढ़कर बोल रही है। सत्ता पक्ष के नेता विपक्ष पर व्यक्तिगत हमले करने से भी नहीं चूक रहे हैं, लेकिन इस चुनाव में राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सीधी लड़ाई देखने को मिल रही है। देश में तीन चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। भले ही सभी पार्टी अपने दामन पाक साफ होने का दावा करती है। लेकिन सभी पार्टी ने दागी उम्मीदवारों पर अपना दांव भी लगाया है। तीन चरणों में बड़ी संख्या में दागी प्रत्याशियों को उम्मीदवार बनाया गया है। 

पहले चरण के दागी उम्मीदवार 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहले चरण के मतदान में 1625 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। इनमें से 251 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामलों की बात उन्होंने अपने हलफनामे  में स्वीकार की थी। यह आंकड़ा 16% है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 160 प्रत्याशियों के ऊपर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। जिनमे हत्या और दुष्कर्म के भी आरोप हैं। 160 में से 19 प्रत्याशियों पर हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। वहीं 7 प्रत्याशियों पर हत्या मामला दर्ज है। वहीं 17 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले दर्ज हैं। 

पहले चरण में चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय जनता दल के चार में से चार प्रत्याशियों पर आपराधिक मामला दर्ज है। वहीं भाजपा के 77 में से 28 प्रत्याशियों पर अत्यधिक मामला दर्ज है। कांग्रेस के 56 में से 19 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामला दर्ज है। सपा के सात में से तीन उम्मीदवारों पर मामला दर्ज है। बसपा के 86 में से 11 प्रत्याशियों पर अपराधिक मामले दर्ज है। 

देशभर में पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था। पहले चरण में देशभर से 1625 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे और उन्हें में चाहिए आंकड़े पेश किए गए हैं। 

दूसरे चरण के दागी प्रत्याशी 
देश भर के 13 राज्यों में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हुआ दूसरे चरण में मतदान के लिए 1198 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इनमें से 250 प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस बात की जानकारी मीडिया रिपोर्ट में एडीआर के हवाले से दी गई है। खबर के मुताबिक आपराधिक मामलों वाले ढाई सौ प्रत्याशियों में से 167 यानी 14 फ़ीसदी उम्मीदवारों ने गंभीर अपराध से जुड़ी जानकारी अपने हलफनामे में दी है। जिनमें से 24 प्रत्याशियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का आरोप है, जबकि तीन प्रत्याशियों के खिलाफ हत्या का आरोप है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म से जुड़े मामलों में 28 प्रत्याशियों का नाम है। 

तीसरे चरण के दागी उम्मीदवार 
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण का मतदान 7 मई को हुआ और इसमें करीब 1352 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीटों पर यह मतदान हुआ। तीसरे चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे करीब साढ़े 13 सौ उम्मीदवारों में से 507 यानी 37 फ़ीसदी कैंडिडेट्स के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। मीडिया रिपोर्ट में एडीआर के हवाले से यह आंकड़ा पेश किया गया है। 507 उम्मीदवारों में से 244 उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। आपराधिक मामलों की सूची में बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार बड़ी संख्या में है।