Accused Arrest
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Loading

जोगेश्वरी: गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड और वो ! मुंबई के जोगेश्वरी मेघवाड़ी में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां दो प्यार करने वालों के बीच एक तीसरे शख्स की एंट्री होती है। गर्लफ्रेंड पर बॉयफ्रेंड को शक होने लगता है। जबकि गर्लफ्रेंड उसे बताती है कि तीसरे शख्स के साथ उसकी सिर्फ दोस्ती है लेकिन फिर भी बॉयफ्रेंड का शक कम नहीं होता है। जिसके बाद युवती आत्महत्या कर लेती है। मृतका के परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मामला मुंबई के जोगेश्वरी इलाके का है। मेघवाड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी दिव्या बीकॉम ग्रेजुएट है। वह घर पर प्राइवेट ट्यूशन लेती थी। बीते अक्टूबर को दिव्या ने अपनी मां को बताया कि बोरीवली में रहने वाले सूरज आचार्य नामक युवक से उसकी दोस्ती है। वे दोनों शादी करने वाले हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उसका परिचय करण रावल नाम के युवक से हुआ। 

करण रावल युवती से जान-पहचान के बाद उससे मिलने के लिए दबाव बनाता था। मिलने के बाद वह उसके साथ गाली-गलौज मारपीट अभद्र व्यवहार करता था। युवती ने अपने साथ बीत रही सभी घटनाओं को अपने प्रेमी सूरज को बताया था। जिसके बाद प्रेमी ने युवती पर शक करना प्रारम्भ कर दिया। जिससे तंग आकर दिव्या ने आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।