Auto Driver And Passenger
रिक्शा चालक और महिला से छेड़छाड़ करने वाला शख्स (दाएं से बाएं )

Loading

मुंबई: मुंबई में महिलाओं के साथ छेड़खानी का बढ़ता मामला चिंता का विषय है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद इस पर कोई नियंत्रण नहीं हो रहा है। मुंबई को शर्मसार करने वाली घटना बोरीवली में घटी है। शेरिंग ऑटो रिक्शा में एक 29 वर्षीय महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ हुई। पीड़िता ने खुद को बचाने के लिए चलती रिक्शे से छलांग लगा ली। जिससे वह घायल हो गई और उसका इलाज चल रहा है। बोरीवली पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 8.30 बजे हुई थी। पुलिस ने मोलेस्टेशन का मामला दर्ज कर छेड़छाड़ करने वाले यात्री और रिक्शा चालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, महिला एक निजी कंपनी में काम करती है और अक्सर बोरीवली रेलवे स्टेशन तक साझा रिक्शा लेती है। रोज़ की तरह घटना वाले दिन भी वो अपने कार्यस्थल पर जाने के लिए शेयर ऑटो-रिक्शा में बैठी थी। इसके बाद दो अन्य यात्री अंदर आये और उसके बगल में बैठ गय। रिक्शा चलने के बाद उसके बगल में बैठा यात्री उसे गलत तरीके से छूने लगा, महिला ने रिक्शा चालक से वाहन रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोका बल्कि रफ़्तार बढ़ा दी थी।

छेड़छाड़ करने वाले ने उसे छूना बंद नहीं किया और उसे चूमने के लिए आगे बढ़े, महिला बचने के लिए चलती रिक्शा से बाहर कूद गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिससे वे आरोपी के वाहन का पंजीकरण नंबर मिला। इसके बाद पहले ऑटो-रिक्शा चालक संजीव राम (32) और फिर छेड़छाड़ करने वाले धीरज कुमार तिवारी (40) को गिरफ्तार किया गया है। तिवारी को बोरीवली पुलिस ने 2008 में एक हत्या के मामले में पहले भी गिरफ्तार किया था।