PM Modi in Nandurba, Maharashtra
महाराष्ट्र के नंदुरबार रैली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Loading

नंदुरबार: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) में बीजेपी की प्रचार प्रसार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज महाराष्ट्र (Maharashtra) के नंदुरबार (Nandurba) पहुंचे हैं। यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए इंडी गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम माेदी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर भी कांग्रेस को घेरा। साथ ही उन्होंने देश की विकास पर भी अन्य पार्टियों की आलोचना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमने पक्का घर दिया मतलब चार दीवारें दी ऐसा नहीं है, हमने बिजली, पानी, गैस कनेक्शन भी दिया।NDA सरकार ने महाराष्ट्र के 20 हजार से ज्यादा अधिक गांवों में हर घर जल पहुंचाया है। इसमें नंदुरबार के कठिन इलाके भी शामिल हैं।

कांग्रेस ने कभी आदिवासी भाई-बहनों की परवाह नहीं की

पीएम मोदी बोले, एक तरफ भाजपा तो दूसरी तरफ कांग्रेस है, कांग्रेस ने कभी आदिवासी भाई-बहनों की परवाह नहीं की है। आदिवासी इलाकों में सिकल सेल एनीमिया एक बड़ा खतरा रहा है लेकिन कांग्रेस ने इस बीमारी की तरफ उतना ध्यान ही नहीं दिया। यह भाजपा है जिसने सिकल सेल एनीमिया को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाया है।

कांग्रेस मोदी का मुकाबला नही कर सकती

प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस जानती है कि वे विकास में मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते इसलिए उन्होंने इस चुनाव में झूठ की फैक्ट्री खोली है और झूठ फैलाकर वे वोट लेना चाहते हैं। कभी आरक्षण को लेकर झूठ तो कभी संविधान को लेकर झूठ बोलते हैं। आरक्षण पर कांग्रेस का हाल ‘चोर मचाए शोर’ वाला है।

शहजादे के गुरू ने भारत के लोगों पर रंगभेदी टिप्पणी की

पीएम मोदी ने कहा, भाजपा, NDA ने आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया, लेकिन कांग्रेस वालों ने एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए रात-दिन एक किया था। कांग्रेस के शहजादे के गुरू ने भारत के लोगों पर रंगभेदी टिप्पणी की है, रंग के आधार पर भेद का आरोप लगाया है। जिनका रंग भगवान कृष्ण जैसा होता है उन्हें कांग्रेस अफ्रीकन मानती है, इसलिए द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बने यह उन्हें मंजूर नहीं था।

नकली शिवसेना वाले जिंदा गाड़ने की बात कर रहे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ये लोग इतने अहंकार से भरे हुए हैं कि गरीब इनके लिए कोई मायने नहीं रखता। आज ये गरीब का बेटा आपका सेवक बनकर जब प्रधानमंत्री पद पर काम कर रहा है तो ये गरीब विरोधी मानसिकता वाले, शाही परिवार की मानसिकता वाले इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। ये नकली शिवसेना वाले मुझे जिंदा गाड़ने की बात कर रहे हैं।