Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4 Voting
लोकसभा चुनाव 2024

Loading

नई दिल्ली: सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग चल रही है। दोपहर 3 बजे तक देश भर में 52.60 फीसदी मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल और बिहार में मतदाता बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और मतदान कर रहे हैं। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई शाम 6 बजे तक चलेगी।

दोपहर 3 बजे तक किस राज्य में कितनी फीसदी मतदान

1.आंध्रप्रदेश- 55.49 फीसदी
2.उत्तर प्रदेश- 48.41 फीसदी
3.ओडिशा- 52.91 फीसदी
4.जम्मू कश्मीर- 29.93 फीसदी
5.झारखंड- 56.42 फीसदी
6.तेलंगाना- 52.34 फीसदी
7.पश्चिम बंगाल- 66.05 फीसदी
8.बिहार- 45.23 फीसदी
9.मध्यप्रदेश- 59.63 फीसदी
10.महाराष्ट्र- 42.35 फीसदी

दोपहर 1 बजे तक 40 फीसदी मतदान

1.आंध्रप्रदेश- 40.26 फीसदी
2.उत्तर प्रदेश- 39.68 फीसदी
3.ओडिशा- 39.30 फीसदी
4.जम्मू कश्मीर- 23.57 फीसदी
5.झारखंड- 43.80 फीसदी
6.तेलंगाना- 40.38 फीसदी
7.पश्चिम बंगाल- 51.87 फीसदी
8.बिहार- 34.44 फीसदी
9.मध्यप्रदेश- 48.52 फीसदी
10.महाराष्ट्र- 30.85 फीसदी

सुबह 11 बजे तक किन राज्यों में कितनी फीसदी हुई वोटिंग

1.आंध्रप्रदेश- 23.10 फीसदी
2.उत्तर प्रदेश- 27.12 फीसदी
3.ओडिशा- 23.28 फीसदी
4.जम्मू कश्मीर- 14.94 फीसदी
5.झारखंड- 27.40 फीसदी
6.तेलंगाना- 24.31 फीसदी
7.पश्चिम बंगाल- 32.78 फीसदी
8.बिहार- 22.54 फीसदी
9.मध्यप्रदेश- 32.38 फीसदी
10.महाराष्ट्र- 17.51 फीसदी

चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक देश में 10 फीसदी मतदान

1.आंध्रप्रदेश- 9.05 फीसदी
2.उत्तर प्रदेश- 11.67 फीसदी
3.ओडिशा- 9.23 फीसदी
4.जम्मू कश्मीर- 5.07 फीसदी
5.झारखंड- 11.78 फीसदी
6.तेलंगाना- 9.51 फीसदी
7.पश्चिम बंगाल-15.24 फीसदी
8.बिहार- 10.18 फीसदी
9.मध्यप्रदेश- 14.97 फीसदी
10.महाराष्ट्र- 6.45 फीसदी

इन राज्यों में हो रहा मतदान

बता दें इस चरण में एक हजार 717 उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर, उत्तर प्रदेश की 13 सीट, तेलंगाना की 17, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की आठ, पश्चिम बंगाल की आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की चार-चार साथ ही जम्मू कश्मीर की एक सीट पर मतदान हो रहा है।