असंगठित कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने संजय कोल्हे

Loading

अहमदनगर. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजस्वमंत्री बालासाहब थोरात के समर्थक कार्यकर्ता और संगमनेर तहसील के कोल्हेवाडी ग्रामपंचायत के उप सरपंच संजय कोल्हे का कांग्रेस के असंगठित कामगार विभाग के जिलाध्यक्ष पद पर चयन हुआ है.

संगमनेर में थोरात चीनी मिल के कार्यस्थल पर आयोजित एक समारोह में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजस्वमंत्री बालासाहब थोरात ने संजय कोल्हे को नियुक्ति का पत्र पदान किया. 

जरूरतमंद लोगों के विकास से लिए प्रभावी काम

संजय कोल्हे उच्च शिक्षित हैं. मंत्री थोरात, विधायक डॉ. सुधीर तांबे, कारखाना के संचालक इंद्रजीत थोरात, चेयरमैन बाबासाहब ओहोल के मार्गदर्शन में गरीब और जरूरतमंद लोगों के विकास से लिए उन्होंने प्रभावी काम किया है. संगमनेर तहसील में 10 हजार से अधिक असंगठित कामगारों को संजय कोल्हे ने न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इन बातों के मद्देनजर मंत्री थोरात और असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद बद्जम्मा ने उन्हे जिलाध्यक्ष पद पर चयनित किया है.इस चयन के लिए थोरात, बद्जम्मा, विधायक डॉ.तांबे, इंद्रजीत थोरात,युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सत्यजीत तांबे, महानंद के चेयरमैन रणजित सिंह देशमुख,बाबा ओहोल, नगराध्यक्षा दुर्गा तांबे, शरयू देशमुख आदि ने संजय कोल्हे का अभिनंदन किया है.