आर्टिकल

Published: Sep 09, 2021 01:01 PM IST

OMGपेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला अस्पताल, कुछ दिनों बाद डॉक्टरों ने कर डाले 16 ऑपरेशन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

अगर इंसान को कोई भी  वह सीधे डॉक्टर के पास जाता है। डॉक्टर मरीज को उसकी बीमारी की दवा देता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम पेट दर्द, सिर दर्द और खांसी अन्य छोटी सी बीमारियों को अनदेखा कर देते है। लेकिन कई बार यह बीमारी जानलेवा साबित हो जाती है। ऐसा ही एक मामला हंगरी (Hungary) से सामने आया है। जहां एक महिला के पेट  निचले हिस्से में अचानक दर्द महसूस हुआ और वह अस्पताल पहुंची तो उन्हें डॉक्टरों ने जो बताया उसे उनके पैरों तले जमीन निकल गई।

39 साल की मोनिका जब पेट दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंची को डॉक्टर ने टेस्ट किया। टेस्ट के बाद आई रिपोर्ट में पता चला कि मोनिका एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उन्हें सेप्सिस (sepsis) है, जो उनके शरीर के बाकी हिस्सों को भी प्रभावित कर रहा है। इसके चलते उन्हें अपने हाथ और पैर भी खोने पड़ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोनिका ने बताया कि  उनके हाथों और पैरों में वैस्कुलर ऑक्लुज़न (vascular occlusion) नामक गंभीर स्थिति पैदा हो चुकी है। इसके चलते मोनिका की नसों में खून जम गया है और वो बह नहीं पा रहा। डॉक्टर्स कहा कि यह बीमारी ऑपरेशन से ही ठीक हो सकती है। डॉक्टरों को उनके हाथ पैर काटने के अलावा  रास्ता नहीं है।

मोनिका के 16 ऑपरेशन करने पड़े। पहले उनका बायां पैर काटा गया, उसके 7 दिन बाद दायां पैर और फिर 3 दिन बाद उनका बायां हाथ भी काट दिया गया। डॉक्टर का कहना है कि इसके अलावा उनकी जान बचाने के लिए और कोई चारा नहीं था। अब मोनिका अपने दाये हाथ के सहारे काम कर रही है। इन सब चीजों के बाद मोनिका की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है।