Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    सांप को देखने के बाद हर कोई डरकर भाग दूर खड़े हो जाते है। कई बार सांप ऐसी जगह छुपकर बैठ जाता है कि लोगों को दिखाई  नहीं देता है। जहां से उन्हें निकालने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर सांप का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में किंग कोबरा सांप स्कूटी के हैंडल में छिपा बैठा और एक शख्स उसे रेस्क्यू कर रहा है।

    उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंटरनेट पर सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद आप वीडियो को अंत तक जरूर देखना चाहेंगे। वीडियो में  नजर आ रहा है कि एक सड़क पर एक स्कूटी खड़ी है। उसमें कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। जैसे ही शख्स एक लोहे छड़ को हैंडल में डालता है। तभी अचानक उसमें से किंग कोबरा सांप निकलता है।

    सांप को रेस्क्यू करने वाले शख्स पर अटैक भी करता है। पास ही खड़ा एक शख्स इसका वीडियो बना रहा था। रेस्क्यू करने वाले शख्स ने  एक बड़ी बोतल में सांप को डालने की कोशिश करता है। मगर कोबरा उससे अचानक से बाहर निकलता है। खैर जैसे-तैसे सांप को रेस्क्यू कर लिया जाता है। यह वीडियो देखने के बाद लोग हैरान है।