सेलिब्रिटी

Published: Apr 10, 2023 12:50 PM IST

Neetu Kapoor Postनीतू सिंह ने कटरीना कैफ पर साधा निशाना, भड़के फैंस

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: Twitter

मुंबई: रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का रिश्ता भले ही सालों पहले टूट गया हो, लेकिन रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर कैटरीना के साथ अपने रिश्ते की खटास को भूलने के लिए तैयार नहीं दिखती। हाल ही में नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने बिना कैटरीना का नाम लिए खूब खरी-खोटी सुनाई है। इस पोस्ट को देख कैटरीना कैफ के फैंस नीतू कपूर से काफी नाराज नज़र आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कसा तंज

नीतू कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बोर्ड की फोटो शेयर करते हुए तंज कसा है। इस बोर्ड पर लिखा है, ‘ क्योंकि उसने आपको 7 साल तक डेट किया है, इसका मतलब ये नहीं है कि वो आपसे शादी ही करेगा। डेटिंग में शादी की गारंटी नहीं देने को धोखा नहीं  माना जा सकता।’ आगे नीतू कपूर लिखती हैं ‘मेरे अंकल ने 6 साल तक डॉक्टरी की पढ़ाई की है, लेकिन आज वो एक डीजे हैं।’

रणबीर पर लगाया था आरोप

बता दें कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का रिलेशन सात सालों तक चला और फिर टूट गया। रिश्ते खत्म होने के बाद कैटरीना ने रणबीर पर बेवफाई और धोखा देने का आरोप लगाया था। ऐसा लगता है कि नीतू कपूर आज भी कैटरीना को माफ करने को तैयार नहीं है। लेकिन नीतू कपूर के इस रवैये से सोशल मीडिया पर खासी नाराजगी दिख रही है।

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘नीतू कपूर ने कभी कैटरीना कैफ को पसंद नहीं किया। लेकिन आज जब कैटरीना खुशी-खुशी अपनी लाइफ जी रही है, तो भला नीतू कपूर क्यों कैटरीना की आलोचना कर रही है.?