मनोरंजन

Published: Jun 28, 2020 04:05 PM IST

सुशांत डांस वीडियो 'दिल बेचारा' के सेट्स से सामने आया सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो, मस्ती में कर रहे हैं डांस

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कुछ पुरानी तस्वीरे और वीडियो काफी वायरल हो रहे है। इसी बीच सुशांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशांत बिंदास होकर डांस और मस्ती करते हुए नजर आ रहे है।

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का यह वीडियो सुब्बालक्ष्मी ग्रेंड डॉटर सौभाग्य वेंकटेश ने शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत सुब्बालक्ष्मी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ के सेट्स का है। इस वीडियो में सुशांत बेहद खुश और मस्ती करते हुए डांस कर रहे है।

बता दे कि, सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म को 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज करने का फैसला लिया है। वही, इस फिल्म में एक्ट्रेस संजना संघी भी नजर आने वाली है। दर्शक सुशांत की इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।