देश

Published: Dec 05, 2020 12:53 AM IST

दिल्ली किसान आंदोलन8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान, देशभर में पीएम का पुतला जलाएंगे किसान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PTI Photo

नई दिल्ली. वर्तमान में पूरे भारत में किसान आंदोलन चल रहा है। आज किसान आंदोलन का नौवां दिन है। फिर भी किसान दिल्ली में डटे हुए है। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि, जब तक सरकार कृषि कानून वापस नहीं लेती तब तक हर राज्य में आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही अब किसानों ने 8 दिसंबर को देशव्यापी बंद का आह्वान भी किया है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि, “बिल में सुधार नहीं बल्कि बिल को निरस्त किया जाना चाहिए। नहीं तो हर राज्य में बड़ी तादाद में आंदोलन किये जायेंगे। 

दिल्ली की सीमा पर किसान आंदोलन के प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने कल बृहस्पतिवार को दूसरी बार किसानों के साथ बातचीत की। इसके बाद कल फिर 5 दिसंबर को दोपहर 2 बजे किसानों और सरकार के बीच बैठक होगी। इसके बाद ही पता चलेगा कि, किसान पीछे हटेंगे या सरकार। 

गौरतलब है कि, कल की बैठक में किसानों ने सरकार के भोजन से भी इनकार कर दिया था। उन्होंने लंगर के खाने को ही पसंद किया। इससे पता चलता है कि, सरकार और आंदोलनकारी किसानों के बीच विश्वास की दूरी कितनी है। दूसरी ओर प्रकाश सिंह बादल ने पद्म विभूषण पुरस्कार लौटाया है। कई अन्य खिलाड़ी भी कल पुरस्कार लौटाने वाले है। साथ ही, किसानों के लिए ट्रांसपोर्टर, वकील संघ भी आगे आ रहे हैं। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि, सरकार इस बढ़ते दबाव को कैसे संभालती है।