देश

Published: Oct 29, 2021 12:45 PM IST

Country's First FIRजानें देश में कब दर्ज हुई पहली FIR, इस पुलिस थाने में हुई थी रिपोर्ट, वायरल हो रही तस्वीर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: ऐसी कई सारी घटनाएं है जो पहली बार होती है तो उसका इतिहास में नाम दर्ज होता जाता है। देश में ऐसे कई घटनाएं है जो इतिहास के पन्नों पर मशहूर है। इन दिनों सोशल मीडिया पर देश की पहली FIR की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। आज हम आपको देश के पहली FIR से जुडी सभी रोचक जानकारी देने वाले है। आइये जानते है देश में पहली एफआईआर कब, किसने और क्यों दर्ज कराई थी, किस पुलिस थाने में लिखी गई थी रिपोर्ट…. 

इस साल हुई थी पहली FIR दर्ज 

दरअसल हमारे भारत देश में कानून की शुरुआत 1861 में हुई है। आपको बता दें कि भारत की पहली FIR (India’s First FIR) यानी प्राथमिकी 18 अक्टूबर 1861 में दर्ज कराई गई थी और ये देश की राजधानी दिल्ली मने दर्ज हुई थी। बता दें कि यह रिपोर्ट एक चोरी की घटना के बारे में हुई थी और इसकी तारीख 18 अक्टूबर 1861 थी। 

दिल्ली पुलिस ने शेयर की FIR 

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 24 अगस्त 2017 को अपने ट्विटर हैंडल से देश के पहली FIR की तस्वीर शेयर की थी और साथ में इसकी जानकारी भी दी थी। बता दें कि देश की पहली FIR उर्दू भाषा में लिखी गई थी। 

इन सामानों की हुई थी चोरी 

दरअसल दिल्ली पुलिस ने ‘खास है इतिहास’ इस टैगलाइन के साथ FIR की कॉपी ट्वीट की थी। इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ दिल्ली पुलिस इ जिन सामानों की चोरी की गई थी उसका भी जिक्र यहा किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, देश के इस पहले एफआईआर में खाना बनाने वाले बर्तनों में 3 डेगचे, डेगची, एक कटोरा, एक कुल्फी बनाने वाला सांचा इसके साथ औरतों के कुछ कपड़े और हुक्का चोरी हुआ था। 

इसलिए दर्ज कराई रिपोर्ट 

बता दें कि उस वक्त चोरी हुए सामानों की कीमत 45 आने थी। 16 आने का 1 रुपया होता है इस हिसाब से करीब 2 रूपये 70 पैसे की चोरी हुई थी। उस वक्त परिवार की महिलों ने उनके कपड़े चोरी होने पर गुस्सा जताया था तो वही घर के पुरुषों ने उनका हुक्का चोरी होने पर भड़क उठे थे। इसलिए उन्होंने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

इस पुलिस थाने में लिखवाई थी रिपोर्ट 

इस चोरी के घटना के बाद देश में पहली FIR दर्ज करने वाले शख्स का नाम मयूद्दीन था और ये दिल्ली के कटरा शीश महल के रहवासी थे। आपको बता दें कि ये रिपोर्ट दिल्ली के सब्जी मंडी थाने में दर्ज कराई गई थी।

इस बारे में जानकार बताते हैं कि वर्तमान में बाड़ा हिंदू राव अस्पताल की पहाड़ी से आजाद मार्केट चौक की तरफ जो चौराहा जाता है, उसके दाहिने तरफ बड़ी सब्जी मंडी हुआ करती थी। उसी के नाम पर यह पुलिस थाना था। दिल्ली पुलिस द्वार ट्वीट की गई एफआईआर की कॉपी को आप जीटीबी नगर के किंग्सवे कैंप रोड पर बने पुलिस म्यूजियम में देख सकते हैं।