देश

Published: Nov 24, 2023 11:42 AM IST

Qatar Courtभारत के लिए राहत की खबर: कतर में मौत की सजा पाए भारत के आठ पूर्व नेवी अफसरों की याचिका स्वीकार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
नेवी ऑफिसर्स की प्रतीकात्मक फोटो Image Source: Social Media

दोहा/नई दिल्ली: भारत के लिए राहत की खबर है। दरअसल, कतर में मौत की सजा पाए भारत के आठ पूर्व नेवी अफसरों की याचिका  को कतर की कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। कतर की कोर्ट जल्द ही उनकी अपील पर सुनवाई कर सकती है।

भारत सरकार ने दायर की थी याचिका
कतर में आठ पूर्व नेवी अफसरों की मौत की सजा के खिलाफ भारत सरकार ने यह याचिका दायर की है। कतर की अदालत ने 23 नवंबर 2023 को इसे स्वीकार कर लिया और अब अपील का अध्ययन कर जल्द इस पर सुनवाई शुरू करेगी।

अगस्त 2022 में किया था गिरफ्तार
बता दें कि भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अफसर कतर में देहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजी एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज नामक कंपनी के लिए काम कर रहे थे। पिछले साल यानी की अगस्त 2022 में  इन सभी पूर्व अफसरों को गिरफ्तार कर लिया गया था। कतर की सरकार ने नौसेना के पूर्व अफसरों पर लगाए गए आरोपों की जानकारी नहीं दी है। बीते 26 अक्तूबर 2023 को कतर की अदालत ने इन पूर्व अफसरों को मौत की सजा सुना दी। 

सुरक्षा संबंधी अपराध की आशंका
कतर सरकार ने अभी तक आठ भारतीयों पर लगे आरोपों को सार्वजनिक नहीं किया है। हालांकि ऐसी आशंका है कि सुरक्षा संबंधी अपराध के आरोप में यह गिरफ्तारियां हुई हैं। कतर के मीडिया का दावा है कि भारतीय अधिकारी इस्राइल के लिए जासूसी कर रहे थे। भारत सरकार ने भी आरोपों की जानकारी नहीं दी है।