देश

Published: Mar 18, 2021 05:23 PM IST

WB Election 2021BJP ने 148 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, मुकुल रॉय और राहुल सिन्हा लड़ेंगे चुनाव, पढ़े पूरी सूची

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने उम्मीदवारों के नाम वाली चौथी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने इस सूची में 148 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। जिसके अनुसार पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय (Mukul Roy) कृष्णानगर उत्तर से चुनाव लड़ेंगे, वहीं राहुल सिन्हा (Rahul Sinha) को हावड़ा सीट से टिकट दिया गया है।  

चौथी सूची में भाजपा ने पांचवें, छठे सातवें और आठवें चरण के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय कृष्णा नगर उत्तर और राहुल सिन्हा हावड़ा से चुनाव लड़ेंगे। प्रसिद्ध फुटबॉलर कल्याण चौबे, लोक संगीत गायक असीम सरकार चुनाव लड़ रहे हैं।”

दिलीप घोष नहीं लड़ेंगे चुनाव 

बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी ने उनके चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। [पिछले कई दिनों से यह चर्चा शुरू थी कि, घोष को पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतार सकती है। लेकिन यह केवल चर्चा ही रही।”

पांचवां चरण:

छठा चरण:

 

सातवां चरण:

 

आठवां चरण: